फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sold land to woman after taking loan, she also forwarded the deal

Dehradun News: लोन लेकर महिला को बेची जमीन, उसने भी आगे कर दिया सौदा

Mon, 11 Sep 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sold land to woman after taking loan, she also forwarded the deal
एक व्यक्ति ने जमीन पर लोन लिया और फिर इसे महिला को बेच दिया। महिला को जब इस बात का पता चला तो उसने भी जमीन का आगे सौदा कर दिया। लोन न चुकाए जाने पर बैंक ने इस जमीन की नीलामी की तैयारी की तो वर्तमान मालिक को पता चला। अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जमीन के पूर्व मालिक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर रुद्रप्रयाग के चौरसिया टोंडा के रहने वाले भारत भूषण भट्ट ने शिकायत की है। भट्ट ने पिछले दिनों मोथरोवाला में महेंद्री देवी से एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन को अब बैंक वालों ने नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू की तो भट्ट हैरान रह गए। इसके बाद जब जांच हुई तो पता चला कि महेंद्री देवी ने इस जमीन को 2015 में अनूप रावत नाम के व्यक्ति से खरीदा था। इस जमीन पर क्रेडिट लिमिट बैंक से ली गई थी। इसके लिए बैंक में रजिस्ट्री को बंधक नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन




महेंद्री देवी को जब इस लोन का पता चला तो उन्होंने बिना बैंक और पुलिस को सूचित किए ही भट्ट को इस जमीन की रजिस्ट्री कर दी। इससे पहले इस जमीन का दाखिल खारिज भी महेंद्री देवी के नाम पर ही था। एसओ ने बताया कि इस मामले में अनूप रावत और महेंद्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed