{"_id":"695523023bf0d666aa0d97eb","slug":"social-welfare-department-approved-pension-for-22-persons-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-127849-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समाज कल्याण विभाग ने 22 व्यक्तियों की स्वीकृत की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समाज कल्याण विभाग ने 22 व्यक्तियों की स्वीकृत की पेंशन
विज्ञापन
बहुउद्देशीय शिविर में शिकायत सुनते चकराता के उप जिलाधिकारी प्रेमलाल। स्रोत सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बहुउद्देशीय शिविर में आईं 15 शिकायतों में से सात का मौके पर निस्तारण
- 1009 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इसमें 1009 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। पशुपालन विभाग ने 102 कृषकों को पशु औषधियां उपलब्ध कराईं। समाज कल्याण विभाग ने 22 पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत की।
उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आईं कुल 15 शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग की तीन, बाल विकास एवं ग्राम्य विकास विभाग की दो-दो व शिक्षा, विद्युत, लघु सिंचाई, राजस्व, सिंचाई, पीएमजीएसवाई, पेयजल और पर्यटन विभाग से संबंधित एक-एक शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम ने सभी समस्याओं को क्रमवार सुना।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलोपैथिक में 299, होम्योपैथिक में 76 और आयुर्वेदिक में 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। राजस्व विभाग ने आय, हैसियत, चरित्र व पीएम किसान योजना से संबंधित 60 प्रमाण पत्र जारी किए गए। कृषि विभाग ने 144, उद्यान विभाग ने 71 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। जिला पूर्ति विभाग ने 42 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी कराई।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग ने किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, परिवार रजिस्टर से संबंधित 55 मामलों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त, डेयरी विभाग ने 11, बाल विकास विभाग ने 21, एनआरएलएम ने पांच, श्रम विभाग ने 20, पेयजल विभाग ने 15 लाभार्थियों को लाभान्वित किया। सेवायोजन विभाग ने छह छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान की। शिविर में तहसीलदार रूप सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायतों के ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।