फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SO Selakui and many outpost incharge changed

देहरादून: एसओ सेलाकुई और कई चौकी इंचार्ज बदले

Mon, 11 Oct 2021 01:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Oct 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
SO Selakui and many outpost incharge changed
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एसओ सेलाकुई का तबादला किया है। कुल दस दरोगाओं के ट्रांसफर में कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन नेगी को सेलाकुई थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, सेलाकुई थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा को विकासनगर कोतवाली का एसएसआई बनाकर भेजा गया है। लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज संजय रावत को डालनवाला थाने में ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह विकेंद्र कुमार को चौकी का चार्ज दिया गया है। कुल्हाल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को डालनवाला थाना भेजकर रजनीश कुमार सैनी को चौकी का चार्ज दिया गया है। सभावाला चौकी इंचार्ज कविंद्र राणा को सेलाकुई थाने भेजकर उनकी जगह प्रवेश रावत को सभावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जगमोहन सिंह को डालनवाला थाने से विद्धौली चौकी इंचार्ज बनाया गया है। विकासनगर थाने से दरोगा दर्शन प्रसाद काला को ऋषिकेश कोतवाली का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed