फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SO Premnagar measured on the charge of bias

झगड़े में पक्षपात के आरोप में नपे एसओ प्रेमनगर

Mon, 25 Apr 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
SO Premnagar measured on the charge of bias
एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत को हटा दिया है। कुलदीप पंत से यह जिम्मेदारी तीन दिन पहले हुए एक झगड़े के मामले से जोड़कर देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में वह एक पक्ष के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे। एसएसपी ने प्राथमिक पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की है। दरोगा मनोज नैनवाल को नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को पौंधा क्षेत्र में ग्रामीणों और छात्रों का विवाद हुआ था। दोनों ओर के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए थे। इस दौरान आरोप लगा कि एसओ प्रेमनगर एक पक्ष की गाड़ी में बैठे हुए थे। उनके बारे में और भी बातें कही गईं। यह शिकायत जब डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी के पास पहुंची तो उन्होंने प्राथमिक पड़ताल कराई। मामला पुष्ट होने के बाद सोमवार को यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कप्तान का कहना है कि लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। जिसकी शिकायत आएगी उसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को चेतावनी जारी की है ताकि भविष्य में कोई लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed