फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ... So now gas is ready to stay 'cool'

कांवड़ यात्रा के दौरान छाएगा रसोई गैस का संकट

Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
... So now gas is ready to stay 'cool'
देहरादून। आपूर्ति विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों से कांवड़ यात्रा में उपभोक्ताओं को रसोई गैस की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन ने यात्रा का रूट प्लान जारी कर दिया है। अब मुख्य मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद होने से दून में आपूर्ति के अनुरूप गैस पहुंचने की संभावना बहुत कम है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि सभी एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश पहले से जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, दून में इंडियन ऑयल, एचपीसी और बीपीसी समेत विभिन्न तेल कंपनियों की करीब 48 गैस एजेंसियां हैं। इनमें सबसे अधिक 30 से ज्यादा एजेंसियां इंडियन ऑयल की हैं। फिलहाल इन एजेंसियों के लिए लोनी से गैस हरिद्वार के लंढौरा स्थित प्लांट में पहुंचती हैं। वहां से सिलिंडर में भरकर प्रतिदिन 30 ट्रक (नौ हजार सिलिंडर) दून की विभिन्न एजेंसियों में पहुंचते हैं। इसके अलावा करनाल (हरियाणा) से 12 ट्रक (36 सौ सिलिंडर) भी दून में गैस लेकर पहुंचते हैं। लेकिन आज (बुधवार) से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने रूट प्लान जारी कर दिया है। जिसकी वजह से आपूर्ति ठप हो जाएगी। अब सप्लाई सामान्य होने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

एजेंसियों को गैस सिलिंडर का अतिरिक्त स्टॉक रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं से भी डीबीटी सिलिंडर पहले से रीफिल कराने की अपील की गई है। ताकि यात्रा के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तेज बल सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed