{"_id":"672a88a78c4f5d946b08b7d6","slug":"so-far-32500-quintals-of-paddy-have-been-purchased-at-eight-procurement-centers-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1045-540614-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आठ खरीद केंद्रों पर हो चुकी है अब तक 32,500 क्विंटल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आठ खरीद केंद्रों पर हो चुकी है अब तक 32,500 क्विंटल धान की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पछवादून में धान खरीद के आठ केंद्र बनाए गए हैं। किसान धान की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों के लिए बनाए गए आठ खरीद केंद्रों पर अब तक 32,500 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। धान के अच्छे दाम मिलने से किसान भी खुश हैं। साथ ही किसानों का भुगतान भी 15 दिनों के भीतर हो रहा है।
पछवादून में बने धान के प्रत्येक खरीद केंद्र में एक दिन का खरीद का लक्ष्य 500 क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों के मोटे धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। जबकि, बारिक धान के 2320 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। बिक्री केंद्रों पर जिन किसानों का नंबर नहीं आ रहा है। उन्हें, अगले दिन का टोकन दिया जा रहा है।
हरबर्टपुर खरीद केंद्र पर अब तक चार हजार, अंबाड़ी में पांच हजार, विकासनगर चार हजार, धर्मावाला में तीन हजार, जस्सोवाला में चार हजार, सहसपुर में चार हजार, सिंघनीवाला पांच और झाझरा में 3500 क्विंटल धान की अब तक खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
हरबर्टपुर सेंटर इंचार्ज प्रीति सैनी ने बताया कि किसान खरीद केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों के अभिलेख जमाकर टोकन का वितरण किया जा रहा है। बताया कि टोकन देकर दिन और तारीख दी जा रही है। ताकि, किसानों को असुविधा न हो और उनका धान निर्धारित समय पर तौला भी जा सके।