फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Snowfall: More than hundred villages covered with snow, many roads including Badrinath Highway closed, 13 JCB engaged to open the highway

Snowfall in Uttarakhand: बर्फ से ढके 100 से अधिक गांव, बदरीनाथ हाईवे समेत कई मार्ग बंद

Sun, 27 Feb 2022 08:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

बीआरओ की जेसीबी ने रड़ांग बैंड तक सड़क से बर्फ हटा दी है लेकिन घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक आस्था पथ बर्फ से ढका हुआ है।

विज्ञापन
Snowfall: More than hundred villages covered with snow, many roads including Badrinath Highway closed, 13 JCB engaged to open the highway
चंपावत में बर्फबारी से ढके गांव - फोटो : amar ujala

विस्तार

चमोली जनपद में रविवार को चौथे दिन बारिश-बर्फबारी का सिलसिला थमा, लेकिन जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए। गांवों में पैदल रास्ते, खेत-खलियान भी बर्फ से ढकने से ग्रामीणों को आवाजाही के साथ ही पशुओं को चारा पत्ती लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे रड़ांग बैंड से आगे बंद पड़ा है, जबकि जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे, जोशीमठ-औली और गोपेश्वर-मंडल-चोपता हाईवे भी कांचुलाखर्क से आगे बंद है। सड़कों से बर्फ हटाने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) और लोक निर्माण विभाग की जेसीबी लगी हैं।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब में जमी सात फीट तक बर्फ
जिले में 23 फरवरी को देर रात से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शनिवार को देर शाम तक जारी रहा। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हुई। बदरीनाथ धाम में करीब पांच फीट और हेमकुंड साहिब में सात फीट तक बर्फ जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall in Uttarakhand : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें कैसे चमक रही देवभूमि...
 
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से माणा गांव तक दो से तीन फीट तक बर्फ जम गई है। बीआरओ की जेसीबी ने रड़ांग बैंड तक सड़क से बर्फ हटा दी है लेकिन घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक आस्था पथ बर्फ से ढका हुआ है। जिले के पाणा, ईराणी, झींझी, रामणी, डुमक, कलगोठ, पगना, सुतोल, कनोल, सुरांईथोटा, तोलमा, भलगांव के साथ ही 100 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए हैं, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।

मौसम ने साथ दिया तो दो दिन में हाईवे से हटा ली जाएगी बर्फ
बर्फ के कारण खेत में नहीं जा पा रहे हैं। आवाजाही के साथ ही पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। इधर, रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार ने बताया कि गांव पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है। रविवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।


बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे से बर्फ हटाने के लिए 13 जेसीबी लगाई गई हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो दो दिन में हाईवे से बर्फ हटा ली जाएगी। लोनिवि के एसई आरसी शर्मा ने बताया कि शीघ्र सड़कों से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी।

घेस, हिमनी में भी जमकर हुई बर्फबारी
शनिवार को हुई बारिश से घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊं, वांण में जमकर बर्फबारी हुई। रूपकुंड, ब्रह्मताल, बगजी व आली बुग्याल भी बर्फ से ढक गए हैं। वेदनी बुग्याल में चार से पांच फीट बर्फ होने से पर्यटक गैरोली पातल तक ही ट्रेकिंग कर रहे हैं। वहां बर्फबारी देखने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्र के गांव शीतलहर की चपेट में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed