{"_id":"5c4f07e3bdec220c2959d5c9","slug":"snowfall-in-uttarakhand-sick-woman-not-get-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के कारण कई दिनों से नहीं मिल पा रहा इलाज, बीमारी से कराह रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के कारण कई दिनों से नहीं मिल पा रहा इलाज, बीमारी से कराह रही महिला
Tue, 29 Jan 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
snowfall
बर्फबारी से बंद रास्तों के कारण एक महिला को पिछले कई दिनों से इलाज नहीं मिल पा रहा है। भारी बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे बंद होने से नारायणपुरी गांव की एक बीमार महिला का जीवन संकट में पड़ गया है। परिजन बीमार महिला को अस्पताल नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
बड़कोट थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुरी गांव निवासी जयमाला देवी (28) पत्नी अनय सिंह की विगत 26 जनवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन नारायणपुरी से हनुमानचट्टी तक सड़क बर्फ से पटी होने के कारण परिजन उसे अस्पताल नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन
इस बीच क्षेत्र में बिजली एवं दूरसंचार सेवाएं भी ठप होने से फोन पर भी सूचना नहीं पहुंचाई जा सकी। महिला के पति ने गांव से करीब एक किमी दूर स्थित जानकीचट्टी पुलिस चौकी में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Trending Videos
मशीन का टायर पंक्चर होने के कारण बर्फ हटाने का कार्य रुका
पुलिस ने वायरलेस सेट के माध्यम से बड़कोट थाने को इसकी सूचना देकर मदद मांगी, लेकिन मार्ग बंद होने से तहसील मुख्यालय से भी बीमार महिला तक कोई मदद नहीं पहुंचाई जा सकी।
लोनिवि के ईई सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि फूलचट्टी से जानकीचट्टी के बीच मौजूद मशीन का टायर पंक्चर होने के कारण बर्फ हटाने का कार्य रुका हुआ है। एनएच द्वारा फूलचट्टी तक मार्ग खोलने के बाद बड़कोट से नई मशीन मंगाई जाएगी, जिसके बाद ही मार्ग को खोला जा सकेगा।
वहीं एनएच के संदीप बिष्ट ने बताया कि हनुमानचट्टी से फूलचट्टी तक जमा बर्फ को हटा दिया गया है, लेकिन सड़क पर पाला जमा होने से फिलहाल वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। मंगलवार सुबह तक यहां यातायात बहाल होने की उम्मीद है।