फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in kedarnath badrinath and hemkund singapur commerce minister

बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हुअा हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश

Sun, 07 Oct 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 07 Oct 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath badrinath and hemkund singapur commerce minister
kedarnath

केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ, जबकि जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक आ गई है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही बदरीनाथ धाम में बादल छाए रहे और पूर्वाह्न ग्यारह बजे धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। शाम तक चोटियों पर बर्फबारी होती रही, जिससे ठंड में इजाफा हो गया। वहीं, हेमकुंड साहिब के आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। दिनभर हेमकुंड में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


चमोली जिले के निचले क्षेेत्रों में अपराह्न तीन बजे आंधी चली और बारिश हुई। करीब आधा घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया था। बफबारी और बारिश से बदरीनाथ धाम में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था कर दी है। धाम में सुबह और शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के साथ ही बाजार क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केदारनाथ में कुछ देर के लिए हुई बर्फबारी 

शनिवार शाम को केदारनाथ धाम में कुछ देर के लिए तेज बर्फबारी हुई। बर्फ की मोटी-मोटी फांके गिरते ही पिघल गई।

इस दौरान बाबा के दर्शनों को धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी बर्फबारी का आनंद लिया। सांय 4 बजकर 19 मिनट पर धाम में बर्फबारी शुरू हुई, जो 7 मिनट तक रही।

इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों व हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में बर्फबारी होती रही। मौसम में आए परिवर्तन से धाम में ठंड बढ़ने लगी है। इधर, रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में मौसम दिनभर सुहावना बना रहा। 

सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री ने लिया बाबा केदार का आशीर्वाद 

सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री एस ईश्वरन ने शनिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने अधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों से केदारनाथ धाम के बारे में जानकारी भी ली।

वे केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से धाम में कराए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आए हैं।
शनिवार को प्रात: 9.45 पर सिंगापुर के सूचना एवं वाणिज्य मंत्री का हेलीकॉप्टर एमआई-17 हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट तक बाबा केदार की पूजा की। मंदिर से बाहर आकर उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की। केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे यहां आकर धन्य हो गए हैं।

उन्होंने धाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवान और तीर्थ पुरोहितों से यात्रा के बारे में जानकारी ली। एसडीएम चौहान व पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने उन्हें केदारनाथ में आई आपदा और यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने केदारपुरी के कुछ हिस्सों का भ्रमण भी किया। करीब 55 मिनट तक धाम में रहने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। उप जिलाधिकारी चौहान ने बताया कि 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed