{"_id":"5db1d6ab8ebc3e014c4b7809","slug":"snowfall-and-rainfall-expected-in-uttarakhand-hilly-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम केंद्र ने चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई है। जबकि चार पहाड़ी जिलों में निचले क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है। अन्य सभी स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दून समेत आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्रों में भी धूप खिली रहने का अनुमान है।
विज्ञापन