फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall and rain in uttarakhand on valentines day

वैलेंटाइंस डे पर बिगड़ा मौसम, मैदानों में कोहरा और बारिश, पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, बढ़ी ठंड

Thu, 14 Feb 2019 10:31 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: sapna singla Updated Thu, 14 Feb 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
snowfall and rain in uttarakhand on valentines day

वैलेंटाइंस डे पर आज तड़के से ही उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जहां मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे राज्यभर में सर्दी एक बार फिर बढ़ गई है। केदारनाथ में तडक़े से बर्फबारी हो रही है। केदारघाटी सहित रुद्रप्रयाग व अन्य स्थानों पर रुक-रुककर बारिश हो रही। इसके साथ ही चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में साढ़े दस बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। यहां मैदानी इलाकों में सुबह से बारिश जारी रही।  यमुनोत्री धाम सहित घाटी भी बर्फबारी के आगोश में है।

विज्ञापन




राजधानी देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। पर्यटन नगरी धनौल्टी में भी मौसम का मिजाज बदलने से झमाझम बारिश हुई। बारिश ने वैलेंटाइंस डे पर पानी फेर दिया। हर साल वैलेंटाइन डे मनाने बड़ी संख्या में जोड़े यहां पहुंचते हैं। तापमान में आई गिरावट के कारण धनौल्टी में एक बार फिर से हिमपात हो सकता है। स्थानीय लोगों ने हिमपात होने की संभावना जताई है। श्रीनगर स्थित अलकनंदा घाटी में भी बारिश हुई। घनसाली में हल्की बूंदा बांदी के साथ घुप अंधेरा छा गया और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। नई टिहरी, पौड़ी, कोटद्वार में बारिश हुई।  इसके साथ ही अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।

विज्ञापन

छह जिलों में 24 घंटे ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के छह जिलों में आज ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर से अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ओलावृष्टि और झक्कड़ की चेतावनी जारी की है। वहीं गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 

केदारनाथ धाम में सामान्य नहीं हुए हालात
केदारनाथ धाम में मौसम सुधरने के चार दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। धाम अभी भी बर्फ से ढका है। यहां सात फीट से अधिक बर्फ जमी है। 21 जनवरी से पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 23 दिन बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई है।  पेयजल लाइनों के बर्फ में दबे होने से पानी की आपूर्ति भी ठप पड़ी है। बुधवार को केदारनाथ में अधिकतम पारा 20 डिग्री व न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वुड स्टोन के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से वहां मौजूद 19 लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ राह है। कार्यस्थलों पर आदमकद से अधिक बर्फ जमी होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। पैदल मार्ग पर भी तीन से पांच डिग्री तक बर्फ मौजूद है, जिससे आवाजाही करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed