{"_id":"5abcf6da4f1c1bc7618b4571","slug":"snowfall-and-rain-in-uttarakhand-at-march-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि में हुई बारिश और बर्फबारी, अगले कुछ दिन इन इलाकों में मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि में हुई बारिश और बर्फबारी, अगले कुछ दिन इन इलाकों में मिलेगी गर्मी से राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को देवभूमि की वादियां बारिश और बर्फबारी से सराबोर हो गईं। वहीं मौसम विभाग ने भी राज्य के कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी कर दी है।
विज्ञापन
गुरुवार को चमोली जिले की ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा और घूंघटी सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में शाम तक बारिश होती रही। बारिश से गढ़वाल के अधिकांश जंगलों में लगी आग बुझ गई।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में मौसम के मिजाज ने करवट ले ली है। उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आ गई है। बृहस्पतिवार सुबह तक मौसम खुला था। शाम के वक्त मौसम ने करवट ली। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। मुनस्यारी और निचले इलाकों में बादल छाए रहे और बारिश हुई। देर शाम पिथौरागढ़ में भी मौसम खराब हो गया। देर शाम गरज-चमक के साथ बादलों की गड़गड़ाहट हुई और तेज हवाएं चलने लगी। अस्कोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा
cloud
वहीं उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से 10 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।
विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र में बारिश की संभावना ज्यादा है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह से 10 डिग्री और मैदानी क्षेत्रों में चार से छह डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।