फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall alert in uttarakhand again for three days

उत्तराखंड: फिर खराब हुआ मौसम, लौट आई कड़ाके की ठंड, बर्फबारी के आसार

Tue, 05 Feb 2019 10:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 05 Feb 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
snowfall alert in uttarakhand again for three days

मंगलवार को उत्तराखंड के एक बार फिर मौसम ने करवट ली। राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून सहित ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में आज तड़के से बादल छाए रहे। यमुनोत्री घाटी में सुबह से ही मौसम खराब होने से बारिश की संभावना बनी हुई है। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक हल्के बादल छाए हुए हैं। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां शाम तक बर्फ़बारी की संभावना है।

विज्ञापन

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान

आज से प्रदेश के ज्यादातर निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम तक कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज ज्यादा बिगड़ सकता है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी दिक्कत

बुधवार और बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मौसम पर ज्यादा रहेगा। इस दौरान निचले इलाकों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार आठ फरवरी तक प्रदेश में मौसम और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। आठ फरवरी को दोपहर बाद मौसम साफ होने लगेगा।

मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। छह और सात फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। इससे सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। साथ ही अन्य दिक्कतें भी बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि दो हजार मीटर तक बर्फ गिरने का अनुमान है। लोगों को मसूरी, धनोल्टी और उसके बराबर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed