{"_id":"5af1a9544f1c1b350b8b8d41","slug":"snow-in-kailash-mansarovar-yatra-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी से लेकर लिपूपास तक बर्फ से पटा कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी से लेकर लिपूपास तक बर्फ से पटा कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Updated Tue, 08 May 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग का पड़ाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस कारण गुंजी से लेकर लिपूपास तक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बर्फ से पट चुका है।
विज्ञापन
इससे जवानों को पेट्रोलिंग में दिक्कत हो रही है। जवान रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हैं। आईटीबीपी मिर्थी से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी से उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान माइनस में चला गया है। गुंजी से लेकर लिपूपास (27 किमी) तक कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से बर्फ से पट चुका है।
विज्ञापन
गुंजी में चार सेमी, कालापानी में पांच सेमी, नाभीढांग में आठ सेमी, लिपूपास में 20 सेमी बर्फ की चादर बिछ गई है। इससे पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर कैलाश यात्रा शुरू होने में अब एक माह का समय बचा है। इस बार मई में हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से कैलाश यात्रा संचालन में दुश्वारियां आ सकती हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के जवान गुंजी से नाभीढांग तक रास्ते से बर्फ हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन