फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in Munsiyari-Dharchula peaks rain is expected in uttarakhand these districts

मुनस्यारी-धारचूला की चोटियों में हिमपात, ठंड बढ़ी, रविवार को इन जिलों में बारिश के आसार

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsiyari-Dharchula peaks rain is expected in uttarakhand these districts
- फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी और धारचूला की चोटियों पर हिमपात और मुनस्यारी में हल्की बारिश हुई है। हिमपात के बाद जिले के निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। आज पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागनीधूरा, नामिक, मिलम और हीरामणि की चोटियों पर हिमपात हुआ।

विज्ञापन


मुनस्यारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शाम करीब चार बजे हल्की बारिश हुई। धारचूला के गुंजी, गर्ब्यांग, दांतू, बूंदी क्षेत्र में भी हल्की बर्फबारी की सूचना है। हिमालय चोटियों पर बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी देखने को मिला, जहां ठंड में इजाफा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

 

चार जिलों में रविवार को हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के चार जिलों में रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

प्रदेशभर में आज आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी में भी हल्की धूप निकली। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अत्यधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। अगले सप्ताह में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed