फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snake bite a train passenger in Jammu tawi Sealdah Express

जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Sep 2018 07:48 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 26 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Snake bite a train passenger in Jammu tawi Sealdah Express
snake bite - फोटो : demo pic

जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस के टॉयलेट में एक यात्री को सांप ने डस लिया, जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर बोगी मे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


ट्रेन के लक्सर पहुंचने पर जीआरपी ने युवक को ट्रेन से उतारकर लक्सर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। बता दें कि, बुधवार को जम्मूतवी सियालदाह एक्सप्रेस रुड़की से लक्सर के लिए चली।
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेन की एक बोगी में सांप निकल आया। यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी तो ट्रेन की बोगी में हड़कंप मच गया।

ट्रेन रुकवाकर अस्पताल में कराया भर्ती

गुरुदासपुर से कोलकाता जा रहे मुख्तियार पुत्र कर्मचंद को टॉयलेट जाते समय सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। यात्रियोें ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीआरपी ने मुख्तियार को अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद सांप निकलवाया गया और ट्रेन रवाना की गई। जीआरपी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि यात्री को सांप के काटते ही उसकी  हालत बिगड़ गई थी। अब यात्री की  हालत में सुधार  बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed