फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with 65 grams of smack

Dehradun News: 65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 65 grams of smack
पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बाजार में इसकी कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी हरिद्वार जिले के भगवानपुर से स्मैक खरीदकर यहां बेचता था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, जनपद में नशा और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दिलशाद निवासी मोहल्ला रहमत नगर, भगवानपुर, हरिद्वार को चंद्रबनी, भुत्तोवाला चौक से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। तस्करी में प्रयोग की जा रही बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। एसएसपी ने बताया, आरोपी भगवानपुर से स्मैक लेकर आता है और यहां अलग-अलग स्थानों, स्कूल और कॉलेजों में बेचता है। आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed