फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smuggler arrested with 605 grams of hashish

Dehradun News: 605 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 605 grams of hashish
विकासनगर। थाना पुलिस ने एक तस्कर को 605 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम ने भाऊवाला चौक पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सैरी बाग के पास एक युवक को देखा। पुलिसकर्मियों ने युवक को रोका तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि बताया कि युवक के पास से पुलिस को 605 ग्राम चरस मिली। युवक ने अपना नाम सहसपुर थाना क्षेत्र के छोटा रामपुर निवासी शाहरूख बताया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सहारनपुर के मिर्जापुर में उसका ससुराल है। वह सहारनपुर से ही चरस खरीद कर लाता है। चरस की पुड़िया बनाकर छात्रों और श्रमिकों को बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed