{"_id":"677fea67f306caf94a0b0f63","slug":"smuggler-arrested-with-1476-grams-of-smack-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-117655-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 14.76 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 14.76 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने रेड़ापुर से एक तस्कर को 14.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को सहसपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। छरबा चौक पर एक मुखिबर ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक अपने घर के पास स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच रहा है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने मुखबिर के बताए गए स्थान से युवक को पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 14.76 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने अपना नाम छरबा क्षेत्र के रेड़ापुर निवासी शाहरुख बताया।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कुंजा ग्रांट के बिलाल अहमद से दो हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक लेकर आया है। वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 250-300 रुपये में नशेड़ियों को बेचता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया गया।