फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smriti irani in uttarakhand for election rally

उत्तराखंड में विकास लाना है तो कमल का बटन दबाना होगा: स्मृति ईरानी

Sat, 11 Feb 2017 07:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Feb 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
smriti irani in uttarakhand for election rally
smriti irani - फोटो : amar ujala

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कहा कि एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, लेकिन यह जनता जनार्दन ही है। जिन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।

विज्ञापन


बेटियों को सम्मान देना है तो घर में शौचालय तो बनाओ, लेकिन यह कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों के लिए भी भाजपा सरकार शौचालय निर्माण करेगी। गरीब परिवारों के सैनिकों का सहारा बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने वन रैंक वन पेंशन लागू की। बीते 40 वर्षों में कांग्रेस को गरीब परिवार की पीड़ा नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


नरेंद्रनगर के भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में चौदहबीघा नए पुल के पास आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने पर छह महीने के अंदर सभी विभागों के सारे रिक्त पद भरे जाएंगे। पहाड़ों से पलायन को रोकने के लिए युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना शुरू की गई है। कहा उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने पर गरीब और मध्यम परिवारों के लिए चिकित्सा और स्नाकोत्तर तक की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। बस इसके लिए जनता को 15 फरवरी को घर से बाहर आना है और मतदान केंद्र पर जाकर कमल का बटन दबाना है।

    
नरेंद्रनगर विधानसभा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि रावत कहते हैं बागियों को नहीं जीतने देंगे, लेकिन इन बागियों ने ही हरीश रावत का सुख चैन छीन लिया है। यही बागी जीतकर हरीश रावत के भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे। इस अवसर पर मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल, ज्ञान सिंह नेगी, सुरेंद्र कुलियाल, नलिन भट्ट, मदन सिंह रावत, विनीता बिष्ट, दीप्ति रावत, जयप्रकाश कोठारी, भरत बिष्ट, राकेश सेंगर, पुष्पा ध्यानी, निर्मला उनियाल, सूरज रौतेला, दिनेश कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed