फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Smart City Award: Dehradun got Best Smart City Award for third phase

स्मार्ट सिटी मिशन: देहरादून को मिला तीसरे चरण का बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्मार्ट सिटी अपनी परियोजनाओं पर किस तरह काम कर रहे हैं, इसके आधार पर बेस्ट स्मार्ट सिटी का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Smart City Award: Dehradun got Best Smart City Award for third phase
देहरादून - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून स्मार्ट सिटी को भारत सरकार की ओर से वर्ष 2020 के लिए बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसके अलावा दून को वाटर प्रोजेक्ट अवॉर्ड भी मिलेगा। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से पिछले वर्ष सभी 100 स्मार्ट सिटी से इसको लेकर आवेदन मांगे गए थे, जिसके आधार पर दून का चयन किया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भारत सरकार की अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना की छठवीं सालगिरह पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने ऑनलाइन इवेंट का आयोजन किया। इसमें देहरादून समेत देश के सभी 100 स्मार्ट शहरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, जेएस एंड एमडी स्मार्ट सिटी मिशन कुणाल कुमार ने विजेता शहरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2020 का परिणाम भी घोषित किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को तीसरे चरण में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड और वाटर प्रोजेक्ट अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्मार्ट सिटी अपनी परियोजनाओं पर किस तरह काम कर रहे हैं, इसके आधार पर बेस्ट स्मार्ट सिटी का चयन किया गया है। देहरादून स्मार्ट सिटी को विकास परियोजनाओं पर सबसे तेजी से काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। वहीं, पेयजल की उपलब्धता और घरों तक साफ पानी मुहैया कराने के कार्य पर भी केंद्र सरकार ने मुहर लगाई है। 


इसके तहत पेयजल संबंधित परियोजनाओं में पेयजल स्काडा, पेयजल संवर्धन, वाटर एटीएम, स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से पूरी टीम को प्रोत्साहन मिला है। पूरी टीम नए जोश और उत्साह के साथ जल्द से जल्द परियोजना के काम को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेगी। ताकि, लोगों को इसका फायदा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed