{"_id":"6ad53229c6403ce085077c2a","slug":"small-industries-are-moving-ahead-big-industries-are-also-investing-bhatt-dehradun-news-c-5-hld1006-1093710-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे उद्योग आगे बढ़ रहे हैं, बड़े उद्योग भी निवेश कर रहे : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे उद्योग आगे बढ़ रहे हैं, बड़े उद्योग भी निवेश कर रहे : भट्ट
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिस डिजिटल मीडिया संस्थान की रिपोर्ट का हवाला देकर उत्तराखंड में निवेश पर सवाल उठा रहे हैं, उस रिपोर्ट के संबंध में उत्तराखंड सरकार जुलाई में ही कानूनी नोटिस जारी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में छोटे उद्योग भी आगे बढ़ रहे हैं और बड़े उद्योग भी निवेश कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि रिपोर्ट में आटा चक्कियों, खाद-बीज की दुकानों और छोटे उद्योगों को तो प्रमुखता से दिखाया गया, लेकिन बड़े औद्योगिक समूहों, विश्वविद्यालयों ,ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख क्यों नहीं किया गया? कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि छोटे उद्योग एमएसएमई सेक्टर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यही छोटे और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और लाखों लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और प्रदेश सरकार के अनुसार एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। आज उत्तराखंड औद्योगिक विकास, पर्यटन, आधारभूत ढांचे और निवेश के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश गंभीर वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहा है।
-- -- -- -
हिमाचल में निवेश और रोजगार की स्थिति बताएं
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तराखंड के निवेश पर सवाल उठाने से पहले यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में निवेश और रोजगार की क्या स्थिति है? वहां की आर्थिक चुनौतियों का समाधान आपकी पार्टी की सरकार कब करेगी? निवेश के आंकड़ों पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन किसी रिपोर्ट के चुनिंदा उदाहरणों के आधार पर पूरे प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नकारना उचित नहीं है। कहा कि राहुल को और अध्ययन करने की जरूरत है।