फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Slogans raised against PWD in Sarkar Aapke Dwar program

Dehradun News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोनिवि के विरूद्ध हुई नारेबाजी

Sun, 24 Nov 2024 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Slogans raised against PWD in Sarkar Aapke Dwar program
- निर्धारित 20 में से 10 विभागों के प्रतिनिधि पंहुचे
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर जताई नाराजगी

फोटो---
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। क्षेत्र के ग्राम बसाया में आयोजित किए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों के नहीं पंहुचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए सड़क व क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक कराने की मांग भी की।
केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए ग्राम बसाया में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जब यह जानकारी मिली कि निर्धारित 20 विभागों में से सिर्फ 10 विभागों के प्रतिनिधि ही कार्यक्रम में उपस्थित हैं, तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से भी किसी अधिकारी या कर्मचारी के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहने से ग्रामीणों ने विभाग के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग साहिया के मोटर मार्ग के निर्माण की कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन व सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग भी की। उधर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर सहायक अभियंता रवि गुरु ने बताया कि कार्यक्रम की स्थिति के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह चौहान, माया राम चौहान, टोनी, महावीर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाल सिंह चौहान, शमशेर सिंह चौहान, शूरवीर सिंह, विक्रम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed