फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   six year old Elephant died due to train hit in nainital

इंजन की चपेट में आने से हथिनी की मौत, ट्रैक से 10 मीटर दूर जा गिरी छह साल की हथिनी

Sun, 27 May 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, शांतिपुरी/लालकुआं (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, शांतिपुरी/लालकुआं (नैनीताल) Updated Sun, 27 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
six year old Elephant died due to train hit in nainital

टांडा जंगल में दवाई फार्म के निकट रविवार तड़के रेल के इंजन की चपेट में आने से छह साल की हथिनी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारियों ने  मौके का जायजा लिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कर दफना दिया है। इससे पूर्व 11 मार्च को माल गाड़ी से टकरा कर एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


रविवार को ट्रेन पायलट राजेश कुमार और सहायक पायलट उदय कुमार शर्मा ने पंतनगर रेलवे स्टेशन को सौंपी रिपोर्ट में कहा कि रविवार तड़के दो बजे वे लालकुआं से लाइट इंजन संख्या 14979 लेकर पंतनगर को रवाना हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान किलोमीटर नंबर 60/4-3, केंद्रीय औषधीय और संगंध पौधा संस्थान के पास नगला बाईपास के रेलवे ट्रैक को पार कर रही हथिनी इंजन से टकरा गई। टक्कर के बाद हथिनी 10 मीटर दूर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर टांडा रेंजर बीएस मेहता मौके पर पहुंचे। सूचना पर डीएफओ कल्याणी, एसडीओ यूसी तिवारी ने भी घटना का जायजा लिया। बाद में पशु चिकित्सक डॉ. वंदन यादव, डॉ. आयुष नयाल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed