रुड़की: छह साल का बच्चा मिला HIV पॉजिटिव, वजह जान मच गया हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में छह साल का बच्चा एचआईवी पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बल्ड बैंक से खून चढ़वाने के बाद ही उसे एचआईवी हुआ है।
सरकारी अस्पताल के निरीक्षण में दौरान उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट से शिकायत की कि स्थानीय ब्लड बैंक से खून चढ़वाने के बाद उसके छह साल के बेटे में एचआईवी पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। इस पर अधिकारी भी हतप्रभ रह गए । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जब सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने गई तो हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसका छह साल का बेटा एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है। उसकी शिकायत थी कि उसका बेटा काफी समय से बीमार चल रहा था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश
पिछले दिनों वह किसी काम से परिवार के साथ रुड़की आए थे तबियत खराब होने पर उन्होंने उसे रुड़की के ब्लड बैंक में उसे खून चढ़वाया। छह बार अलग-अलग तारीखों में उसे खून चढ़ाया गया।
इसके बाद जांच की गई तो उसमें एचआईवी पॉजिटिव के लक्षण पाए गए हैं। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीएमएस डॉ. अरविंद मिश्रा और ब्लड बैंक की पैथोलोजिस्ट रीतू खेतान से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां पूरी जांच करने के बाद ही खून चढ़ाया जाता है।
ऐसे में कोई चूक होने की गुंजाइश ही नहीं है। उनका कहना था कि बच्चे का इलाज पहले हरियाणा में चल रहा था वहां भी उसे इंजेक्जन लगे । हो सकता है कि उससे इंफेक्शन हुआ हो। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।