फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six year old child dies due to drowning in Asan river

Dehradun News: आसन नदी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Six year old child dies due to drowning in Asan river

विज्ञापन
सेलाकुई थाना क्षेत्र के आसन नदी में डूबने से शनिवार को छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।




पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमनपुर निवासी अरमान (6) पुत्र जीशान शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने निकला था। करीब पांच बजे सभी आसन नदी में आकर नहाने लगे। इस दौरान अरमान तेज बहाव की चपेट में आ गया और वह डूबने लगा। उसे देख अन्य बच्चों में चीख पुकार मच गई। जब तक लोग पहुंचते अरमान डूब चुका था। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि बच्चे को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed