फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six states mou with central government for Renuka project deal 

रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों का केंद्र सरकार से करार, मिलेगा भरपूर पानी

Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Six states mou with central government for Renuka project deal 
trivendra singh rawat

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली में उत्तराखंड समेत छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


रेणुका परियोजना निर्माण के बाद हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को समझौते के अनुसार निर्धारित मात्रा में पानी मिलेगा। इसमें उत्तराखंड राज्य को 19.72 एम.सी.एम (कुल जल का 3.81 प्रतिशत) जल सिंचाई, घरेलू व औद्योगिक उपयोग हेतु मिलेगा।
विज्ञापन


परियोजना से संग्रहित जल बंटवारे के अतिरिक्त अन्य लाभ हिमाचल प्रदेश को होगा। उत्तराखंड राज्य की ओर से जल घटक के सापेक्ष कुल 16.50 करोड़ की शेयर धनराशि दो किश्तों में देय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद थे।

रेणुका परियोजना (40 मेगावाट) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के गिरी नदी में स्थित बहुउद्देशीय परियोजना है। इस परियोजना में 148 मीटर ऊंचा रॉक फिल बांध प्रस्तावित है। परियोजना की कुल लागत 4596.76 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के जलाशय में 514.32 एम.सी.एम जल का संग्रहण किया जा सकेगा। परियोजना को वर्ष 2008 में राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था। ऐसे में परियोजना के जल घटक का 90 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार के स्तर पर दिया जाना है। इस परियोजना का निर्माण, परिचालन और अनुरक्षण हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. करेगा। 

वर्ष 1994 में परियोजना से मिलने वाले जल के बंटवारे हेतु हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित किया गया था। इसके बाद ऊपरी यमुना नदी में प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं पर क्रियान्वयन की कार्रवाई सालों से लंबित थी। कतिपय संशोधन कर अपर यमुना रिवर बोर्ड के स्तर पर अप्रैल 2018 में रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के समझौता प्रपत्र सभी लाभान्वित राज्यों को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया था। इस परियोजना हेतु उत्तराखंड शासन ने 15 अक्टूबर 18 को अपनी अनापत्ति अपर यमुना रिवर बोर्ड को प्रेषित की थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमओयू होने से रेणुका परियोजना की राह खुल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed