फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six people booked for assaulting a woman

Dehradun News: महिला से मारपीट का आरोप, छह लोगों पर केस

Tue, 05 Nov 2024 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Six people booked for assaulting a woman
कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपनी बहन से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के सिंगरा कॉलोनी निवासी हरनीत सिंह सलूजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में उनकी बहन का विवाह गाजियाबाद के मॉडल टाउन के रामा किशना कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। मई 2024 से बहन विकासनगर में अपने मायके में रह रही है। बहन ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की बात कही तो सभी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत समझौते के लिए 20 अगस्त को विकासनगर के एक होटल में बुलाया। वहां होटल मेंं बहन के पति, जेठ, ससुर, सास, सरदार गुरजीत सिंह, चाचा ससुर परमजीत सिंह उर्फ चन्नी ने गालियां देते हुए मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उनकी बहन अवसाद में हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed