{"_id":"5984490b4f1c1bfc358b496a","slug":"six-killed-in-cloud-burst-at-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के जंगलों में बादल फटने से मची तबाही, कई जिंदगियां लील गई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के जंगलों में बादल फटने से मची तबाही, कई जिंदगियां लील गई बारिश
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Fri, 04 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
cloud burst
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार और कण्वाश्रम के जंगलों में बृहस्पतिवार देर रात बादल फटने से नगर समेत पूरे भाबर में भारी तबाही मच गई है। इस तबाही में छह लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
क्षेत्र की छोटी बड़ी सभी नदियों के उफान पर रहने से कोटद्वार शहर समेत भाबर के दर्जनों गांवों में खेत, खलिहान, संपर्क मार्ग बह गए हैं। शहर की रिफ्यूजी कालोनी, आर्मी का एमटी कैंप, सीएसडी कैंटीन क्षेत्र, यूपीसीएल कालोनी में व्यापक तबाही हुई है।
विज्ञापन
बिजली घर में मलबा और पानी घुस गया है। जिसके कारण पूरे इलाके में विद्युत और पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी और एसएसपी ने एसडीआरएफ टीम के साथ कोटद्वार में डेरा डाल लिया है। शहरभर की सड़कों पर मलबा जमा हो गया है।
विज्ञापन
शहर में दो राहत कैंप खोल दिए गए
cloudburst
सैंकड़ों घरों और दुकानों में बाढ़ का पानी घुसने से व्यापक नुकसान हो गया है। प्रशासन की ओर से शहर में दो राहत कैंप खोल दिए हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
कोटद्वार और भाबर के इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। आधी रात को कोटद्वार के ऊपर के जंगल और कण्वाश्रम के मवाकोट क्षेत्र में बादल फटने से क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी नदियां ऊफान पर बहने लगी। लगातार 12 घंटे की भारी बारिश अपने साथ तबाही लाई।
कोटद्वार शहर से सटे पनियाली गदेरे की बाढ़ से जहां मानपुर गांव में पानी और मलबा घुस गया, वहीं दूसरी ओर इस बाढ़ ने सीएसडी कैंटीन की दीवार तोड़कर आर्मी के एमटी कैंप में तबाही मचा दी। एमटी कैंप की भारी भरकम दीवार तोड़कर बाढ़ का पानी देवीरोड रिफ्यूजी कालोनी में घुस गया। जहां कई लोग कमर तक पानी और मलबे में फंस गए।

ऊर्जा निगम के बिजली घर में भी मचाई तबाही
cloud burst
रिफ्यूजी कालोनी से बाढ़ का पानी ऊर्जा निगम के बिजली घर में जा घुसा। बाढ़ ने यहां भी तबाही मचा दी। रिफ्यूजी कालोनी में बाढ़ ने दो लोगों की जिंदगी लील दी।
यहां से बहकर गया एक महिला का शव बिजली घर की कालोनी के अंदर से बरामद किया। रिफ्यूजी कालोनी में बृहस्पतिवार रात बाढ़ के दौरान ही आनन-फानन में गैस रिसाव के चलते तीन लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें पुलिस, प्रशासन की टीम ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रिफ्यूजी कालोनी के बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन के राहत कैंपों में शिफ्ट कर दिया गया है। मानपुर गांव में बाढ़ ने एक महिला समेत दो की जान ले ली है। वहीं बलभद्रपुर नयागांव में बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। काशीरामपुर, नजीबाबाद रोड स्थित सूर्यनगर, कौड़िया, बालासौड़, बलभद्रपुर, सिताबपुर, मानपुर, देवीरोड, आमपड़ाव, लकड़ी पड़ाव, गाड़ीघाट, निंबूचौड़, सत्तीचौड़ समेत भाबर के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

कोटद्वार में बाढ़ से मृतकों और घायलों की सूची
dead body
बाढ़ से मृतकों की सूची
लक्ष्य अरोड़ा (25) पुत्र चंद्रप्रकाश अरोड़ा निवासी रिफ्यूजी कालोनी कोटद्वार।
ज्योति अरोड़ा (35) पत्नी सुदर्शन अरोड़ा निवासी रिफ्यूजी कालोनी कोटद्वार।
शांति देवी (60) पत्नी राम सिंह निवासी मानपुर कोटद्वार।
अजय कुमार (25) पुत्र बालकराम निवासी मानपुर कोटद्वार।
मुस्कान बानों (16) पुत्री मो. रईस निवासी रामा गांव तहसील कोटद्वार।
राजे सिंह सैनी (65) निवासी नयागांव बलभद्रपुर कोटद्वार।

बाढ़ और अतिवृष्टि से घायलों की सूची
काले बादल
- फोटो : इंडिया डॉट काम
हरेंद्र भाटिया पुत्र ओमप्रकाश भाटिया निवासी रिफ्यूजी कालोनी कोटद्वार।
राहुल भाटिया पुत्र हरेंद्र भाटिया निवासी रिफ्यूजी कालोनी कोटद्वार।
रेनू भाटिया पत्नी हरेंद्र भाटिया निवासी रिफ्यूजी कालोनी कोटद्वार।
अमीना बेगम पत्नी मो. रईस निवासी रामा गांव तहसील कोटद्वार।
नावेद पुत्र मो. रईस निवासी रामा गांव तहसील कोटद्वार।