फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six including the founder of Rudra Sena sued

Dehradun News: रुद्र सेना के संस्थापक सहित छह पर मुकदमा

Thu, 22 Jun 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Six including the founder of Rudra Sena sued
मुस्लिम व्यक्ति की दुकान जबरन बंद कराने के मामले में कालसी थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी समेत छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बीते बुधवार को पीड़ित पक्ष ने देहरादून में एसएसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित इमरान पुत्र इरशाद निवासी कालसी गेट मेन बाजार ने आरोप लगाया कि बीती 17 जून को राकेश तोमर उत्तराखंडी निवासी जमुनापुल बाढ़वाला, प्रदीप चौहान निवासी व्यास भूड़, अनिल निवासी इंदिरा काॅलोनी, प्रदीप निवासी पुरानी कालसी, अभय चौहान निवासी व्यास भूड़, शुभम निवासी व्यास नहरी एक राय होकर उनकी कालसी गेट स्थित परचून की दुकान में आए। दुकान में घुसकर उनके और पिता के साथ मारपीट और गाली गलौज की। दुकान को जबरन बंद करा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी ने बताया कि घटना के बाद से ही थाना पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही थी। पीड़ित पक्ष बीते मंगलवार को एसएसपी से मिला। उनके निर्देश पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एएसआई जयेंद्र सती को सौंपी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम व्यक्ति पर पहचान छिपा कर पूजन सामग्री बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि यही व्यक्ति मीट की दुकान भी चलाता है। ऐसा कर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बयान...
आरोप निराधार है। कोई दुकान बंद नहीं कराई गई। किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। एक षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वे भी धार्मिक भावनाएं भड़काने के संबंध में पुलिस को तहरीर देंगे। - राकेश तोमर उत्तराखंड, संस्थापक रुद्रसेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed