फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six IAS officer Transfer Today See List Here Uttarakhand News in Hindi

Uttarakhand Transfer: छह आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

Tue, 27 Aug 2024 05:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

Uttarakhand Transfer News:आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाया गया है। वहीं, आईएएस आशीष मिश्रा संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बने हैं।

विज्ञापन
Six IAS officer Transfer Today See List Here Uttarakhand News in Hindi
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शासन ने मंगलवार को छह आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें से तीन तो पहले से तैनात थे, जबकि तीन बाध्य प्रतीक्षा में थे। सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग में अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2021 बैच की आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर, आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ से संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार और अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे आईएएस अधिकारी दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी, राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और आशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। सभी को वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होते हुए नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed