फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Six hectares of land will be acquired for the project

Dehradun News: परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जाएगी छह हेक्टेयर भूमि

Mon, 01 Sep 2025 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Six hectares of land will be acquired for the project
त्यूणी प्लासू जल विद्युत परियोजना के लिए छह हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण प्रक्रिया जिलाधिकारी सविन बंसल ने 15 दिन के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लखवाड़ परियोजना में काश्तकारों को मुआवजा जल्द जारी करने को कहा। साथ ही दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यों की एडीडी प्रशासन को हर 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने रविवार को इन दोनों परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ये सिर्फ जिले की नहीं बल्कि कई प्रदेशों के लिए महत्वपूर्ण हैं। 300 मेगावाट की लखवाड़ जल विद्युत परियोजना से उत्तराखंड समेत छह राज्यों की सिंचाई और पेजयल की जरूरतों को पूरा किया जाना है। समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि 72 मेगावाट क्षमता की त्यूणी प्लासू जल विद्युत परियोजना के लिए छह हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए गठित सभी समितियों को जिलाधिकारी ने 15 सितंबर तक संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग चकराता को अधिग्रहीत भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों, उद्यान विभाग को फलदार वृक्ष और वन विभाग को गैर फलदार वृक्षों का मूल्यांकन करने को कहा। एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह और विशेष भू अध्यापित अधिकारी स्मृता परमार ने लखवाड़ परियोजना की अब तक की प्रगति को बताया। इस परियोजना में 45.317 हेक्टेयर भूमि का कुल 30.34 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना है। अभी तक 19.27 करोड़ रुपये में से 17.85 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। प्रभावित काश्तकारों को रिवाइज दर 101.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। इसमें श्रेणी एक में 12 गांवों के 14 काश्तकारों ने अभी तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। ऐसे में शेष मुआवजे का वितरण नहीं किया जा सका है। त्यूणी प्लासू योजना के लिए ग्राम पंचायत रायगी की 3.122 हेक्टेयर और बृनाड बास्तील की 2.877 भूमि को अधिग्रहीत किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed