{"_id":"5c169817bdec22572f4b8560","slug":"sit-will-investigate-girl-student-molestation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: अब एसआईटी करेगी छात्रा के उत्पीड़न मामले की जांच, डीन और प्रोफेसरों पर लगे हैं आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की: अब एसआईटी करेगी छात्रा के उत्पीड़न मामले की जांच, डीन और प्रोफेसरों पर लगे हैं आरोप
Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
investigation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा के डीन और प्रोफेसरों पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी ने सीओ कनखल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन कर दिया है। सीओ कनखल एसके सिंह ने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। साथ ही उसके परिजनों से भी बात की। वहीं दूसरी ओर छात्रा ने तहरीर में संस्थान के निदेशक, डीन, चार प्रोफेसरों पर उसका उत्पीड़न करने और दो बाइक सवार युवकों पर उसकी हत्या का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को रुड़की स्थित एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की छात्रा ने कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर तहरीर देकर बताया था कि वह संस्थान में 2015 से पढ़ रही है। जहां शोध कार्य के दौरान सुपरवाइजर ने दो साल तक उसका शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और अनुसूचित जाति संबंधित शब्दों का इस्तेमाल कर भेदभाव किया। आरोप लगाया कि दो छात्रों की मदद से राह चलते उसकी 10-10 मिनट की वीडियो भी बनाई गई।
विज्ञापन
उसने इसकी शिकायत डीन, महिला प्रकोष्ठ की प्रोफेसर और डायरेक्टर तथा एससी एसटी सेल से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा का कहना है कि उसका एक साल से शोध कार्य बंद है और फेलोशिप भी नहीं मिल रही है। उसने बताया है कि 14 दिसंबर को कैंपस में जब वह चाय पीने जा रही थी तो बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोकना चाहा। उसने भागने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने उसका गला पकड़ लिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद सफाई कर्मी भी इस घटना को देखकर चिल्लाया था। रविवार को कोतवाली पहुंची छात्रा और उसके परिजनों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने मामले में सीओ कनखल एसके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच का गठन किया है। इसमें सीओ के अलावा रानीपुर कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी, एवं कोतवाली सिविल लाइंस की महिला दारोगा मनसा ध्यानी को शामिल किया गया है। रविवार की शाम सीओ कनखल एसके सिंह ने छात्रा से मामले की विस्तृत जानकारी ली और बयान दर्ज किए। उन्होंने छात्रा को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।