{"_id":"5ae089ee4f1c1b85028b6605","slug":"sit-get-300-complaints-against-teacher-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIT को मिली 300 शिकायतें, 42 टीचर बर्खास्त और 12 के खिलाफ FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIT को मिली 300 शिकायतें, 42 टीचर बर्खास्त और 12 के खिलाफ FIR
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Updated Wed, 25 Apr 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति के मामले में 42 टीचरों को बर्खास्त कर 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को 300 शिकायतें मिली हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक बर्खास्त अन्य टीचरों के खिलाफ भी मुकदमें की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में 28 हजार टीचर जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में हुई नियुक्तियों में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। फर्जीवाड़े के बेसिक और अशासकीय विद्यालयों में हुई नियुक्तियों के सबसे अधिक मामले सामने आएं हैं। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से अशासकीय स्कूलों में होने वाली नियुक्तियों पर जहां रोक लगा दी गई। वही मामले में एसआईटी गठित कर उसे जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
एसआईटी प्रभारी श्वेता चौबे के मुताबिक एसआईटी को अब तक 300 शिकायतें मिली हैं। जिसमें डेढ़ सौ शिकायतों का निस्तारण कर लिया गया है। जबकि अन्य की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच में 32 टीचरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही मुकदमे की संस्तुति की गई है। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक अब तक 42 टीचरों को बर्खास्त किया जा चुका है। इसमें 12 टीचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि अन्य टीचरों के खिलाफ भी मुकदमें की कार्रवाई की जा रही हैं।