फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sisters tie protective thread on brother's wrist

Dehradun News: बहनों ने भाई की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र

Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie protective thread on brother's wrist
सुद्धोवाला में भाई को राखी​ बांधती बहनें ।स्वयं
पछवादून में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर और हाथों में कलाई बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की और आजीवन अपनी रक्षा का वचन भी मांगा। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर सदैव उनकी रक्षा करने का वचन दिया।शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के मंदिरों और बाजारों में रौनक रही। बहनों ने भाइयों के लिए राखी और मिठाई आदि की खरीदारी की। मिठाई और राखी की दुकानों में लोगों की जबरदस्त भीड़ थी। उसके बाद मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के घरों की ओर निकल गई। बहनों ने पूजन की थाली सजाई। छोटी बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी आरती उतारी और कलाई पर राखी बांध आशीर्वाद लिया। छोटे भाइयों ने बड़ी बहनों के चरणों का स्पर्श कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया। भाभियों ने भी विवाहित बहनों की जमकर खातिरदारी की। उन्हें बढि़या व्यंजन खिलाए और दुख-सुख की बातें साझा की। छोटे बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राखी बांधने के लिए भाइयों और बहनों के रुठने और मनाने का दौर चलता रहा। दक्षिणा के लिए भी भाइयों और बहनों के बीच नोक झोंक होती रही। परिजन किसी तरह छोटे बच्चों को मनाकर रक्षाबंधन की रस्म पूरी करवाई। भद्रा का समय अधिक होने के कार शाम तक राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed