फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sisters Abscond after kitty fraud of two crore rupees bank account will freeze

किट्टी संचालिका दोनों बहनों के खाते होंगे फ्रीज, खंगाला जाएगा लेन देन का लेखा जोखा

Fri, 06 Sep 2019 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sisters Abscond after kitty fraud of two crore rupees bank account will freeze
प्रतीकात्मक

किट्टी ग्रुप संचालिका दोनों बहनों के बैंक खाते फ्रीज होंगे। उनके खातों से हुए लेन देने का भी लेखा जोखा खंगाला जाएगा। इधर, देहरादून में रहने वाले एक रिश्तेदार से पूछताछ के लिए एक पुलिस टीम रवाना हो गई है।

विज्ञापन


विवेक विहार की रहने वाली जगदंबा मौर्या और कमलेश मौर्या पर किट्टी ग्रुप के नाम पर सैकड़ों लोगों की जमा पूंजी हड़प लेने का आरोप है। घर पर ताला लटकाकर गायब हुई दोनों बहनें अचानक वापस लौट आई। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बहनों ने अपनी मां की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बहनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किट्टी ग्रुप के सदस्यों ने कोतवाली में भी हंगामा काटा था। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को छोड़ दिया था।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने दोनों बहनों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई है, उनके खाते बंधन, यस, पीएनबी, ओबीसी, बीओबी में हैं। कोतवाली प्रभारी योगेश देव की माने तो इन सभी बैंक खातों को फ्रीज करने की तैयारी कर ली गई है। कई वर्षों में कितना लेन देन इन खातों से हुआ है, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किट्टी ग्रुप सदस्याें ने इन बहनों के एक करीबी रिश्तेदार की भी संलिप्ता बताई है, उस संबंध में भी जानकारी जुटाने के लिए एक पुलिस टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed