फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raksha Bandhan 2021 : Sister tied 'love' on brother's wrist

रक्षाबंधन 2021: बहना ने भाई की कलाई पर बांधा ‘प्यार’, भद्राकाल नहीं होने से दिनभर मिला समय

Mon, 23 Aug 2021 09:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Aug 2021 09:03 AM IST
सार

रविवार को भद्राकाल नहीं होने से भाई-बहनों को दिनभर राखी के लिए समय मिला। बहनों ने तिलक लगाकर भाई की आरती उतारी।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2021 : Sister tied 'love' on brother's wrist
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते साल कोरोना के चलते त्योहारों की खुशी फीकी रही, लेकिन साथ ही इस बुरे दौर ने रिश्ते नातों से हमारे प्रेम को और भी गहरा किया है। यही वजह रही कि इस बार भाई-बहन भी रक्षाबंधन को लेकर बेहद उत्साहित रहे। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा करवाया तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रक्षा का वचन दिया। त्योहार को लेकर शहर में भी दिनभर चहल-पहल रही।

विज्ञापन


रविवार को भद्राकाल नहीं होने से भाई-बहनों को दिनभर राखी के लिए समय मिला। बहनों ने तिलक लगाकर भाई की आरती उतारी। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षा का वचन लिया। वहीं भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बीते साल कोरोना के चलते कई भाई-बहनों को दूर रहकर वर्चुअल माध्यम से यह त्योहार मनाना पड़ा था। कोरोना के कारण बीते वर्ष कई भाई-बहनों को रक्षाबंधन पर अलग रहना पड़ा।
विज्ञापन


शायद यही वजह रही कि इस बार बहनों ने भाई के हाथ में स्वयं राखी बांधने का मौका नहीं छोड़ा। भाई को राखी बांधने के लिए बहनें सुबह ही घर से निकल पड़ी। इस दौरान उन्हें घंटों कारण सड़कों पर भारी जाम रहा। इस दौरान लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। जाम में भी कई लोग फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार भाई से रही थी दूर, इस बार तो मिलने की ठानी थी
देहरादून में केनाल रोड निवासी मोनिका बीते साल कोविड की वजह से अपने भाई को राखी बांधने नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार वह पंद्रह दिन पहले ही रक्षाबंधन के लिए घर पहुंच गई। मोनिका ने बताया कि बीते साल वह कोरोना लॉकडाउन के कारण रक्षाबंधन पर घर नहीं आई थी। उस दिन को वह अपना सबसे खराब दिन समझती है। क्योंकि वह अपने भाई को राखी नहीं बांध पाई। बताया कि इस बार मैंने हर हाल में राखी पर भाई के पास पहुंचने की ठानी थी। इसलिए 15 दिन पहले ही पहुंच गई। यह मेरा सबसे स्पेशल रक्षाबंधन रहा है। मेरा भाई मुझसे छोटा है। मैं उससे बहुत प्यार करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed