{"_id":"5942bd2b4f1c1b03388b47c1","slug":"siren-will-alert-people-in-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपदा में लोगों को सतर्क करेंगे सायरन, इस तरह करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपदा में लोगों को सतर्क करेंगे सायरन, इस तरह करेंगे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ या अन्य तरह की आपदाओं के खतरों से लोगों को आगाह करने के लिए अगले 15 दिन के भीतर सायरन सिस्टम लगा दिए जाएंगे। यह सिस्टम कलक्ट्रेट परिसर बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के लिए तीन सायरन सिस्टम मंगाए गए हैं। इनमें से एक सिस्टम कलक्ट्रेट में लगेगा। जबकि एक सिस्टम गरुड़ और एक कपकोट विकासखंड मुख्यालय में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
सायरन की आवाज आठ किमी दूर तक सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में अधिक बारिश होने पर नदियों में बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। तेज बारिश के बाद नदी नालों का जलस्तर बढ़ने पर निचले क्षेत्र के लोगों को अलर्ट करने में यह सायरन सिस्टम मददगार होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग लगने या अन्य तरह की आपदा में भी लोगों को सचेत करने के लिए सायरन बजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिन के भीतर तीनों सायरन सिस्टम स्थापित कर दिए जाएंगे।