फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sir Forgive, there will be no such mistake again

साहब! माफ कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी

Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sir Forgive, there will be no such mistake again
रेल यात्रियों को बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच, ओवररेटिंग और पॉलिथीन के खिलाफ वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक एसके अग्रवाल की अगुवाई में मंगलवार को दून रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जांच टीम ने एक ऐसे वेंडर को पकड़ा जो यात्रियों को बहुत पानी युक्त सब्जी के साथ चावल बेच रहा था। टीम ने उसे फटकर लगाई तो माफी मांगते हुए उसने कहा कि साहब! माफ कर दो, दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा। टीम में शामिल अधिकारियों ने दोबारा गलती करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कई दुकानदारों व वेंडरों के पास से पॉलिथीन बरामद करने के साथ ही ओवररेटिंग की भी जांच की गई है। इस दौरान छह वेंडरों पर जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान वेंडरों का लाइसेंस चेक करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य प्रमाणपत्रों की भी जांच की गई। जांच अभियान के दौरान यह भी पड़ताल की गई कि खाने-पीने का जो सामान यात्रियों को बेचा जा रहा है, वह एक्सपायर तो नहीं है। स्टालों पर बिल बुक व मशीनों की भी जांच की गई। जांच अभियान को लेकर दुकानदारों, वेंडरों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed