{"_id":"7d4e4be6a6cbbd9e7f92a2d2e44deec2","slug":"sir-charge-free-on-late-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी भरिए बिल, अब नहीं देना होगा सरचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी भरिए बिल, अब नहीं देना होगा सरचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने घरेलू और निजी नलकूप उपभोक्ताओं के बकाया बिल पर 180.31 करोड़ रुपये का विलंब सरचार्ज माफ कर दिया है। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों में 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया गया है। निगम प्रबंधन ने इस फैसले से आम उपभोक्ता, किसान और उद्योगों को राहत देने की कोशिश की है। निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने सोमवार शाम इसके आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
465 करोड़ हैं बकाया
देर शाम ऊर्जा भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ऊर्जा निगम के एमडी एसएस यादव ने बताया कि प्रदेश के करीब 16 लाख 57 हजार 30 घरेलू उपभोक्ताओं में पांच लाख 23 हजार 337 उपभोक्ता बकायेदार हैं। इन उपभोक्ताओं पर 465.69 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन
इसमें मूल बिल की राशि 305.41 करोड़ रुपये और विलंब सरचार्ज 160.28 करोड़ रुपये है। इसी तरह, 27 हजार 248 निजी नलकूप उपभोक्ताओं में 9,750 बकायेदार हैं। इन उपभोक्ताओें पर 78.06 करोड़ रुपये मूल बिल पेंडिंग है। जबकि विलंब सरचार्ज 20.03 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस तरह दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं पर कुल 180.31 करोड़ रुपये विलंब सरचार्ज की माफी हुई है।
विज्ञापन
31 मार्च तक लागू रहेगी योजना
प्रबंध निदेशक ने बताया कि यह स्कीम 31 मार्च 2016 तक लागू रहेगी। सरचार्ज के विवाद पर अदालत गए उपभोक्ता भी केस विदड्रा कर स्कीम का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी के लिए एसडीओ दफ्तर में जाकर एक फार्म भरना होगा।
इसके बाद उन्हें नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। निगम ने यह भी निर्णय लिया कि औद्योगिक इकाइयों को 24 घंटे बिजली देनी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आवश्यक बिजली खरीद जाएगी।