फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Singer Anuradha Paudwal took blessings from Shri Mahant Ravindrapuri Maharaj talked for Sanatan culture

Haridwar: भजन गायिका अनुराधा पौडवाल पहुंचीं हरिद्वार, श्रीमहंत रविंद्रपुरी से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Wed, 29 Oct 2025 04:58 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Oct 2025 04:58 PM IST
सार

महंत रविंद्र पुरी महाराज ने अनुराधा पौडवाल की भजन साधना को सराहते हुए कहा भक्ति संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है।

विज्ञापन
Singer Anuradha Paudwal took blessings from Shri Mahant Ravindrapuri Maharaj talked for Sanatan culture
गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार

विस्तार

पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनुराधा पौडवाल आज हरिद्वार पहुंचीं। उन्होंने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज से भेंट की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर महंत जी ने अनुराधा पौडवाल को माता की चुनरी और गंगा माता की पावन मूर्ति भेंटकर विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। दोनों के बीच सनातन धर्म, भक्ति संगीत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर गहन चर्चा हुई।

विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना दिवस: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विस सत्र को करेंगी संबोधित, स्पीकर ने की बैठक
विज्ञापन


महंत रविंद्र पुरी महाराज ने अनुराधा पौडवाल की भजन साधना को सराहते हुए कहा भक्ति संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भजन गायन को संस्कृति संरक्षण का मजबूत हथियार बताया और युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे अपनी परंपराओं को अपनाएं। पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैंने सदैव भक्ति संगीत के माध्यम से मां भगवती और गंगा मां की महिमा गाई है। आज का यह आशीर्वाद मेरी साधना को नई ऊर्जा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed