फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Simulator Test for driving licence in uttarakhand.

अब ड्राइविंग लाइसेंस पाना मतलब लोहे के चने चबाना

Sun, 04 Oct 2015 01:05 PM IST
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Oct 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
Simulator Test for driving licence in uttarakhand.

उत्तराखंड में किसी आरटीओ कार्यालय से अगर आप स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अब जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन


आपको सिमुलेटर पास करने के बाद ही स्थायी डीएल मिल पाएगा। ये प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। परिवहन आयुक्त ने बाकायदा सिमुलेटर लगाने के लिए प्राइवेट कंपनियों के लिए निविदा खोल दी है। हालांकि, लर्निंग लाइसेंस पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही बनेंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग द्वारा पिछले चार माह से चल रही आरटीओ कार्यालयों में सिमुलेटर टेस्ट मशीन लगाने की कवायद जल्द पूरी होने वाली है। अब सिमुलेटर टेस्ट के बाद ही स्थायी लाइसेंस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टेस्ट में कंप्यूटर स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा के नियम, निर्देश और परिवहन से जुड़े सवालों के उत्तर देने होंगे। टेस्ट में सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने से लेकर स्पीड लिमिट में नहीं रखने तक पर मार्किंग होगी। लाइसेंस पाने के लिए ये टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा। उसके बाद आरआई टेस्ट लेगा, इसे भी पास करना होगा।

ये है सिमुलेटर टेस्ट

Simulator Test for driving licence in uttarakhand.

सिमुलेटर टेस्ट वीडियो गेम की तरह है। इसमें स्क्रीन पर बाइक, कार, बस या ट्रक (जिस वाहन का लाइसेंस बनाना है) को चलाना होगा। मशीन में बाकायदा हेंडल, स्टीयरिंग होगा।

इससे वाहन को स्क्रीन पर चलाना होगा। स्क्रीन पर वाहन चलाने के दौरान वाहन की गति, यातायात नियमों का पालन आदि सभी का ध्यान रखना होगा। जहां गलती हुई वहीं नंबर कटते जाएंगे। लाइसेंस पाने के लिए पर्याप्त नंबर लाने जरूरी होंगे।

दो पार्ट में होगा 40 अंकों का टेस्ट
सिमुलेटर टेस्ट 20-20 अंकों के दो पार्ट में होगा। पहला प्रेक्टिकल और दूसरा लिखित। टेस्ट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले व्यक्ति को ही लाइसेंस मिल पाएगा।

फिलहाल बड़े कार्यालयों में होगा टेस्ट
उत्तराखंड में फिलहाल सिमुलेटर टेस्ट देहरादून, हल्द्वानी, पौड़ी जैसे पांच या छह बड़े आरटीओ कार्यालय में होगा। उसके बाद तमाम संभागीय परिवहन कार्यालयों में ये टेस्ट प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

सीख ले कहां, कैसे चलानी है गाड़ी
टेस्ट के लिए पहाड़ी, मैदानी क्षेत्र में, सुबह, दोपहर, शाम और रात के समय के अलावा बारिश में वाहन कैसे चलाएं ये सीखना होगा। सिमुलेटर टेस्ट में बारिश, मौसम, समय के साथ ही मैदानी या पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन चलाने के बारे में भी पूछा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed