फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Silver strings and married priests offered silver incense

Dehradun News: ध्यातुड़ियों ने महासू देवता को अर्पित की चांदी की डोरियां और धूप नियारा

Tue, 28 Nov 2023 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Silver strings and married priests offered silver incense
Iपरिवार की मंगलकामना के लिए देवता से की प्रार्थनाI
विज्ञापन


खत शैली के दोहा गांव की अविवाहित ध्यातुड़ियों (बेटियां) ने महासू देवता को चांदी की डोरियां और विवाहित ध्यातुड़ियों ने चांदी का धूप नियारा अर्पित किया। उन्होंने महासू देवता से अपने परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य किया। मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया।



सुबह करीब 10 बजे दोहा गांव की 76 विवाहित व अविवाहित ध्यातुड़ियों ने गांव में स्थित नवनिर्मित महासू देवता के मंदिर में विराजमान महासू देवता को करीब 1 किलोग्राम वजन की चांदी की डोरिया अर्पित कीं। विवाहित महिलाओं ने चांदी का धूप नियारा भेंट किया। अविवाहित ध्यातुड़ियों ने द्वार कयलु देवता और काली माता को चांदी के छत्र भेंट किए।
विज्ञापन


जौनसारी वेशभूषा में सजी गांव की विवाहित व अविवाहित ध्यातुड़ियों से पूरा मंदिर प्रांगण सुसज्जित नजर आ रहा था। ध्यातुड़ियों ने जैंता, रासो और हारूल नृत्य किया। उसके बाद भंडारे और प्रसाद को ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की ध्यातुड़ियां चांदी की डोरियों और धूप नियारा को 24 नवंबर की सुबह गांव से हनोल स्थित महासू धाम ले गई थीं। यहां से 26 नवंबर की शाम को वह गांव पहुंचे।




इस मौके पर पंडित विद्यादत्त जोशी, महासू मंदिर समिति के अध्यक्ष चमन सिंह चौहान, चालदा माहसु मंदरि समिति खत स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह चौहान, राजेंद्र चौहान, नारायणी देवी, राधा देवी, सुंदला देवी, मुन्नी देवी, कृति देवी, सरला देवी, नीशा, सुनीता चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed