फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sikh community want gurudwar gyan gaudri in haridwar

जानिए किसने कहा कि राम मंदिर जरूरी तो ये क्यों नहीं

Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
sikh community want gurudwar gyan gaudri in haridwar
sikh community in haridwar - फोटो : amarujala

 

विज्ञापन

गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी निर्माण को लेकर सिख संगठन प्रेमनगर पुल के पास गुरुद्वारा निर्माण पर असहमति जताते हुए पुरानी मांग दोहराई कि हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का मूल स्थान सिख पंथ के हवाले किया जाए। दमदमा साहिब के जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने भविष्य के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए यह ऐलान किया गया है कि अयोध्या में राम मंदिर की तरह गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का निर्माण भी सिर्फ हरकी पैड़ी मूल स्थान पर ही किया जाएगा।   
   
भेल सेक्टर दो स्थित गुरुद्वारे के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पंजाब से आए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरकी पैड़ी पर मुगलकाल और ब्रिटिश काल में गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी रहा है तो अब आजाद भारत में क्यों नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 में गुरुद्वारे का नामो निशान मिटा दिया गया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने हरकी पैड़ी के पास मूल स्थान पर ही गुरुद्वारा निर्माण का ऐलान किया था, लेकिन अब प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में भाजपा सरकारों को सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का मूल स्थान सिख पंथ के हवाले करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे राम मंदिर का निर्माण अयोध्या के अलावा कहीं और संभव नहीं है, वैसे ही गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी का निर्माण भी हरकी पैड़ी के अलावा मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed