फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Signal protest against animal crematorium

पशु शव दाह गृह के विरोध में दिया सांकेतिक धरना

Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Signal protest against animal crematorium
पशु शव दाह गृह के विरोध में धरना देते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। पछवादून संयुक्त समिति और उद्योग व्यापार मंडल समिति सेलाकुई ने संयुक्त रूप सेलाकुई में प्रस्तावित पशु शव दाह गृह के विरोध में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि सेलाकुई में पशुओं के शवों के लिए दाह गृह बनाया जा रहा है। यह भी बात प्रकाश में आई है कि इसके लिए भूमि का भी चयन कर लिया गया है। सरकार सेलाकुई के लिए प्रस्तावित पशुशव दाह गृह के डीपीआर (विस्तृत परियाजना रिपोर्ट) को अंतिम रूप देने जा रही है। और जल्दी इस योजना पर कार्य आरंभ हो जाएगा। कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि इससे पूर्व शीशमबाड़ा में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के नाम पर कूट रचित दस्तावेजों के सहारे एक कूड़े का ढेर बलपूर्वक लगा दिया गया। जिसकी वजह से पूरा सेंट्रल होप टाउन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। कहा कि यदि दाह गृह का निर्माण किया गया तो इसका क्षेत्रीय जनता पुरजोर विरोध करेगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में राज गंगसारी, सपना शर्मा, बीना बमराणा, राजकुमार शर्मा, एकराम, राजेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद पाल, राजकुमार सहगल, प्रेमलाल कोठारी, राय सिंह, अरुण कुमार, मनवर पंवार, विरेंद्र बलूनी, विनय बंसल, योगेश गुप्ता, हरि मोहन, राजेंद्र बलूनी, वीर सिंह रावत, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed