फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sidhbali Jan Shatabdi Express will run on Kotdwar-Delhi route from today

कोटद्वार-दिल्ली रूट पर आज से दौड़ी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 03 Mar 2021 09:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Sidhbali Jan Shatabdi Express will run on Kotdwar-Delhi route from today
सिद्धबली जानशताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार से दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया है। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 

विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के बजट में उत्तराखंड के रेल बजट में चार हजार 432 करोड़ स्वीकृत कर 23 गुना बढ़ोत्तरी की है। कहा कि कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच 15 किमी क्षेत्र में विद्युतीकरण का कार्य होना है।
विज्ञापन


इसे जल्द पूरा कर कोटद्वार समेत उत्तराखंड के सभी स्टेशनों से इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू की जाएगी। इससे उत्तराखंड के पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में भूमि अधिग्रहण में दिक्कत नहीं आई और जनता का सहयोग रहा, तो इसे तय समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि योग नगरी ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन देशभर में एक अद्भुत स्टेशन बनाया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश-रायवाला का नया सर्वे कर रेल लाइनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ के लिए हरिद्वार में 100 करोड़ की धनराशि से काम कराया जा चुका है। देहरादून में 312 करोड़ के प्रोजेक्ट और 190 करोड़ के सुरक्षा प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सांसद अनिल बलूनी ने विश्वास दिलाया कि जनता की मांग के अनुरूप समय सारणी में बदलाव किया जाएगा। साथ ही विश्वास जताया कि इससे उत्तराखंड और पौड़ी जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

कोटद्वार रेलवे स्टेशन से गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, रेलवे के एजीएम नवीन गुलाटी, मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश, डीजीआरएम रेखा शर्मा सहित कई मौजूद थे।


 

रेलवे प्रशासन ने शुरू की बुकिंग 

सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस के लिए रेलवे प्रशासन ने बुकिंग शुरू कर दी है। रेलवे में सफर करने वालों को दिल्ली तक सीटिंग के लिए 140 रुपये और एसी चेयर के लिए 460 रुपये किराया देना होगा। इसी तरह नजीबाबाद मोहजमपुर के लिए सीटिंग में 70 और एसी चेयर का 270 रुपये टिकट होगा। वहीं बिजनौर के लिए 75-300, हल्दौर के लिए 85-300, चांदपुर के लिए 90-300, मंडी के लिए 100-325, गजरौला के लिए 110-335, हापुड़ 120-395, गाजियाबाद के लिए 135-440 और दिल्ली के लिए 140-460 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। 

देश के हर व्यक्ति का मोदी पर विश्वास
केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि गुजरात के निकाय चुनावों में मिली जीत ने दर्शा दिया है कि देश के हर वर्ग और हर तबके के लोगों को मोदी पर विश्वास है और उनके नेतृत्व के प्रति सभी की आस्था जुड़ी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के लिए काम कर रहे हैं। उत्तराखंड की जनता भी डबल इंजन सरकार को भविष्य में भी प्रोत्साहित करेगी। 

सिद्धबली दर्शन के लिए आऊंगा कोटद्वार : पीयूष गोयल
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जल्द ही सिद्धबली दर्शन के लिए कोटद्वार आने की बात कही। कहा कि जनशताब्दी एक्सप्रेस से राज्य की जनता और पर्यटक लाभान्वित होंगे। दिल्ली से वर्चुअल संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed