फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shukra gochar 2021 astrology news : shukra gochar effect on all zodiac sign

Astrology 2021 : आज वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा शुक्र, सभी राशियों पर दिखेगा गोचर का यह प्रभाव

Mon, 04 Jan 2021 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Jan 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
shukra gochar 2021 astrology news : shukra gochar effect on all zodiac sign
zodiac sign

साल 2021 के पहले सप्ताह में कला, सौंदर्य, सुख-समृद्धि और भाग्य के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि में बदलाव करेगा। सोमवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 28 जनवरी तक शुक्र धनु राशि में रहेगा। शुक्र के गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट और आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि शुक्र के गोचर का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छा तो कुछ राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। बताया कि मेष राशि वालों के लिए यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


जबकि, वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कर्क राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में सजक रहना होगा

कर्क राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में सजक रहना होगा। सिंह राशि वालों को संतान सुख मिलने के साथ प्रेम जीवन के लिए उत्तम रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा। 

तुला राशि वालों का पराक्रम और शौर्य बढ़ेगा। वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। धनु राशि के जातकों को मित्र का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वालों के लिए यात्रा का संयोग बनेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। कुभ राशि वालों को कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि वालों को सरकारी सेवा के लिए आवेदन करना लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed