फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shubh muhoort for shopping in Dhanteras.

धनतेरस पर इस वक्त करेंगे खरीदारी तो होगी धनवर्षा

Mon, 09 Nov 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
shubh muhoort for shopping in Dhanteras.

धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो शुभ मुहूर्त देख कर जाएं। शुभ मुहूर्त पर खरीददारी करने से आपके घर धनवर्षा के संयोग बनेंगे।

विज्ञापन


खरीदारी का सबसे बढ़िया शुभ मुहूर्त 3.58 बजे से शाम 5.18 बजे तक है। इस समय वस्त्र, धातु, आभूषण आदि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। इसके अलावा 1.20 बजे से 2.40 बजे तक बर्तन, वस्त्र आदि क्रय कर सकते हैं। पंडितों के अनुसार 2.40 बजे से 3.58 तक लाभ की चौघड़िया रहेगी। इस अवधि में सोना, चांदी, वाहन आदि क्रय किया जा सकता है।

वहीं, धनतेरस पर खरीदारी के लिए कार-बाइक, स्कूटी, ज्वेलरी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी बुकिंग हो चुकी है। इस दिन के लिए 400 से अधिक कारें और 100 से अधिक दुपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। सर्राफा कारोबार भी गुलजार है। कई लोगों ने डायमंड रिंग बुक कराई है।
विज्ञापन


पलटन बाजार में ज्वेलर्स विजय बग्गा ने बताया कि कई ऐसे लोग जिन्होंने अपने गोल्ड या डायमंड सेट पहले बनवा लिए हैं, उन्होंने भी इसे घर ले जाने के लिए धनतेरस का ही दिन चुना है। टीवी, म्यूजिक सिस्टम आदि की भी बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के द्वार पर जलाएं दीपक
धनतेरस के दिन समुद्र से धनवंतरी वैध अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस तिथि में बर्तन, वस्त्र, सोना, चांदी पीतल आदि के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। उत्तराखंड विद्वत सभा के उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार त्रयोदशी तिथि 8 नवंबर को शाम 4.25 बजे लगेगी।

यह 9 नवंबर को शाम 7 बजकर पांच मिनट तक रहेगी। इस दिन प्रदोष काल शाम 7.58 बजे तक है। प्रदोष काल में शाम 5.18 से 7.58 बजे तक घर के द्वार पर दीपक प्रज्ज्वलित कर रखें। इससे अकाल मृत्य का भय नहीं रहता। डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार प्रदोष काल में अन्न की ढेरी पर दक्षिण मुख तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करें। प्रात: 9.20 से 10.40 तक शुभ की चौघड़िया रहेगी। इस अवधि में धनवंतरी जी की पूजा करें।

Trending Videos

सज गईं बर्तनों की दुकानें

shubh muhoort for shopping in Dhanteras.

धनतेरस के लिए राजधानी देहरादून में बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार तरह-तरह के आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। कहीं बर्तन खरीदने पर खास छूट मिल रही है तो कुछ दुकानदार उपहार देकर ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं।

पीपल मंडी स्थित कुछ दुकानों पर सामान्य छूट के अलावा पांच से बीस प्रतिशत का विशेष छूट मिल रहा है। बर्तनों के विक्रेता दाता राम विनोद कुमार के मालिक राहुल कुमार ने बताया कि दीपावली तक ब्रांडेड इलेक्ट्रानिक किचन एप्लाइसेंस पर पांच से 35 फीसदी, प्लास्टिक वेयर और क्रॉकरी पर बीस फीसदी की छूट दी जाएगी।

ज्योति स्वरूप राजीव कुमार के मालिक अमन गर्ग ने बताया कि उनके यहां बर्तनों पर तीस फीसदी तक छूट के अलावा गैस चूल्हे पर स्पेशल एक्सचेंज ऑफर है। पुराने चूल्हे के बदले नया चूल्हा मिल सकता है। झंडा बाजार स्थित चमन लाल जैन के रजनीश ने बताया कि स्टील की डिजाइनर कटोरियों के सेट पर विशेष छूट दी जा रही है।

पलटन बाजार रोड स्थित विशेश्वर दयाल सतीश कुमार के मालिक पंकज बंसल ने भी पूजा में प्रयोग होने वाले बर्तनों से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की नई वैरायटी विशेष छूट के साथ सजाई है। पीतल के बड़े आकार वाले दीयों के साथ आरती थाल कंबो पैक में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed