फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Shri-Jagdishila-Doli-Rath-Yatra-start-May 2

Dehradun News: दो मई से शुरू होगी श्री जगदीशिला डोली रथ यात्रा

Sun, 23 Apr 2023 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shri-Jagdishila-Doli-Rath-Yatra-start-May 2
श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा दो मई को श्री विशोन पर्वत से शुरू होगी। तीन मई को हरिद्वार के हर की पैड़ी से यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। 30 मई को गंगा दशहरा पर 29 दिवसीय डोली यात्रा का समापन होगा। इस वर्ष डोली यात्रा यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन भी करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को एक होटल में यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा 24वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति की कामना, हजार धाम का चिन्हीकरण, पर्यावरण संरक्षण और संबर्द्धन, वेद-पुराणों की संस्कृत भाषा का उन्नयन समेत पवित्र धामों को पॉलीथिन मुक्त करना है। इस वर्ष यात्रा दो मई को गुरु वशिष्ठ व स्वामी रामतीर्थ की तपोभूमि श्री विशोन पर्वत से सुबह 11 बजे शुरू होगी और 30 मई को गंगा दशहरा के दिन वहीं संपन्न होगी। तीन मई को हर की पैड़ी से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज यात्रा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

पांच मई को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी में, छह मई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा रानीखेत में, 15 मई को नगर निगम कार्यालय, देहरादून में डोली यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेयर सुनील उनियाल गामा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 24 मई को बदरीनाथ में पूर्व सीएम हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे और बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 28 मई को हुलाणा खाल में विधायक शक्तिलाल यात्रा का स्वागत करेंगे। 30 मई को नीलाछाड़ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण मौजूद रहेंगी। इस दौरान डोली यात्रा के अध्यक्ष रूप सिंह, अकबर सिंह नेगी, शिव सिंह रावत, इंद्रभूषण बडोनी, शिव प्रसाद डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed