फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Showroom operators sued for fraud in luxury car deals

Dehradun News: लग्जरी कार की डील में धोखाधड़ी पर शोरूम संचालकों पर मुकदमा

Wed, 05 Jun 2024 04:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Showroom operators sued for fraud in luxury car deals
लग्जरी कार शोरूम संचालक के खिलाफ ग्राहक के साथ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने एक लग्जरी कार खरीदने के लिए शोरूम में एक लाख 90 हजार रुपये जमा किए थे। लेकिन, गाड़ी की शेष राशि का लोन नहीं हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि संचालक ने पैसे नहीं लौटाए और अब धमकी देने लगे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर इकराम जोत सिंह निवासी निलाया हाइट्स ने शिकायत की है। उन्होंने पुरानी लग्जरी कार बेचने वाले शोरूम से एक कार का 27 लाख रुपये में सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने बतौर एडवांस 1.90 लाख रुपये शोरूम पर जमा कर दिए थे। तय हुआ कि लोन कराने के बाद गाड़ी खरीद ली जाएगी। वादा यह भी हुआ था कि यदि लोन नहीं हुआ तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। इकराम जोत सिंह ने लोन के लिए आवेदन किया तो उनका लोन नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। व्हाट्सएप चैट पर भी शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि पैसे वापस हो जाएंगे। लेकिन, बाद में जब वह पैसे लेने गए तो उन्हें मना कर दिया गया। उल्टे अब उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। एसओ ने बताया कि संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed